गोपालगंज, मई 30 -- थावे। थावे थाना के सामने गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर गुरुवार की देर शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 चालकों से 17 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा सहित अन्य आवश्यक कागजातों की सघन जांच की गई। वाहन जांच अभियान में प्रशिक्षु एसआई अवधेश कुमार सहित पुलिस बल की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.