मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर दिल्ली-सहारनपुर वाया मेरठ-टपरी रेलवे मंडल की लाइन पर मुजफ्फरनगर-मोदीनगर के बीच स्थित रेलवे पुल संख्या-61 पर स्टील गार्डर बदलने के कार्य के कारण 15 घंटे 25 मिनट मेगा ब्लॉक शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया, यह ब्लाक शनिवार की रात तक जारी रहेगा। मेगा ब्लॉक से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से दैनिक यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोगों ने रोडवेज बसों से शुक्रवार को सफर किया।स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर वाया टपरी-मेरठ की रेलवे लाइन पर शुक्रवार प्रात 11 बजकर 10 मिनट से शनिवार रात्रि 2 बजकर 35 मिनट तक मेगा ब्लॉक किया गया है। यह भी पढ़ें- 15 घंटे 25 मिनट के मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनें निरस्त, रोडवेज बसों का सहारा मोदीनगर और मुजफ्फरनगर के पुल पर गार्डर रखने के कार्य के कारण ...