गोपालगंज, मई 27 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। दिल्ली, जयपुर, अंबाला, चंडीगढ़, राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों में जिले से होकर गुजरने वाली आधे से अधिक लंबी दूरी की बसों का परिचालन महज एक चालक के भरोसे हो रहा है। निर्धारित समय में बस को गंतव्य तक पहुंचाने की मजबूरी में चालकों को लगातार 12 से 15 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती है। इससे यात्रा के दौरान दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा और बेतिया समेत अन्य जिलों से होकर गोपालगंज मार्ग से प्रतिदिन 60 से 65 एससी और डिलक्स बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और अंबाला के लिए 20 से 25 बसें प्रतिदिन गुजरती हैं। वहीं गोरखपुर, लखनऊ, टाटा और बंगाल के लिए भी 50 से 55 बसों का संचालन होता है। इनमें से 60 से 65 लंबी दूर...