बहराइच, जून 24 -- बहराइच, संवाददाता। महसी क्षेत्र में बिजली का संकट गहराता जा रहा है मंगलवार की रात 11 बजे कटी बिजली बुधवार को अपराह्ल दो बजे आई। 15 घंटे तक बिजी ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों की रात करवटें बदलते हुए बीती। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हुई। महसी विद्युत सब स्टेशन से पोषित गांवों बकैना, बेनियापुर, बेलासपुरवा, बकैनी, मुड़खलिया, पारा, चकदहा, धनावा, गरेठी, छत्तरपुर, महजिदिया, बदुवापुर सहित दर्जनों गांवों की बिजली मंगलवार की रात लगभग 12 बजे अचानक गुल हो गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर: सूरज बरसा रहा आग, जनजीवन बेहाल पंकज, पवन, रोहित, सरदार, नसीम, सुबराती आदि लोगों ने बताया कि पूरी रात लोगों ने जाग कर बिताई। सुबह ...