खगडि़या, मई 15 -- खगड़िया । नगर संवाददाता गंगौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोठिया से एक स्मैक कारोबारी को 15 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कारेाबारी की पहचान मिथिलेश यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर किए गए कार्रवाई में कारेाबारी को स्मैक के साथ गिरफ्तार कियागया है। उन्होंने क हा कि सूखा नशा के कारोबार करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रहीहै। वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया कि सूखा नशा से लोग दूर रहे। अगर कहीं भी सूखा नशा के कारोबार करने वाले अथवा सेवन करने वाले को देखे तो इसकी सूचना दें। यह भी पढ़ें- 15 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...