15 ग्राम पंचायतों में 80 लाख का गोलमाल, प्रधानों व सचिवों को नोटिस
बुलंदशहर, अगस्त 24 -- ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में जिले की 15 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने 80 लाख रुपये से अधिक के बजट में गोलमाल कर दिया है। प्रधानों व सचिवों ने यह बजट गांवों में विकास कार्यों के लिए निकाला था मगर धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में यह बजट निकाला गया था। जिला लेखा परीक्षण विभाग ने जब इन ग्राम पंचायतों का ऑडिट किया तो पूरा मामला पकड़ में आया। प्रधानों व सचिवों से इनके उपभोग पत्र मांगे गए थे मगर तभी से यह अफसरों को टलाते रहे, हालांकि तत्कालीन डीपीआरओ द्वारा इन प्रधानों को नोटिस दिए थे मगर इनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया । मामले में डीएम कुमार हर्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए 15 पूर्व ग्राम प्रधानों और तीन तत्कालीन पंचायत सचिवों को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। यदि इनके द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.