बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में किसानों की समस्याओं और शिक्षा के नाम पर अधिक रेटों में कोर्स देने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि प्राइवेट स्कूल और बुकसेलर विभाग की सांठगांठ से अभिभावकों की जेब पर अधिक बोझ पड़ रहा है। पंचायत में निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दे पर चर्चा की गई। आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल, शिक्षा विभाग और बुकसेलरों ने आपस में सांठगांठ कर रखी है। अभिभावकों को मजबूर कर 15 गुना ऊंचे दामों पर किताबें बेची जा रही हैं। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा का व्यापारीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस भ्रष्टाचार के विरोध में यूनियन ने जल्द ही शिक्षा विभाग के कार्यालय का घेराव करने का निर...