15 गांवों में सिलाई स्कूल, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- सहारनपुर। ग्रामीण महिलाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने के लिए मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय और परिवार सोसायटी ने तीन साल का समझौता किया है। इसके तहत विश्वविद्यालय के पांच गोद लिए गांवों समेत जिले के 10 अन्य गांवों की चयनित 15 महिलाओं को नौ दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद संबंधित गांवों में सिलाई स्कूल शुरू करने की पहल होगी। इन केंद्रों से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर कौशल और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि शिक्षा और शोध के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। समझौते के तहत विद्यार्थी और शिक्षक सामाजिक सर्वेक्षण, क्षेत्रीय भ्रमण, इंटर्नशिप व सामुदायिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। विश्वविद्यालय शैक्षणिक व शोध सहयोग देगा, जबकि परिवार सोसायटी ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.