कटिहार, अप्रैल 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में उर्वरक की संदिग्ध बिक्री पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को 15 खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर चल रहे दैनिक अनुश्रवण के दौरान आईएफएमएस पोर्टल के अवलोकन में कई विक्रेताओं द्वारा यूरिया एवं डीएपी की असामान्य और संदिग्ध मात्रा में बिक्री का मामला सामने आया।जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गंभीर अनियमितता का संकेत देता है, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसे देखते हुए संबंधित दुकानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति यूरिया-डीएपी की बिक्री पर सख्ती, प्रशासन अलर्ट साथ ही सभी वि...