15 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़। मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में मंगलवार को जिला ताइक्वांडो संघ व ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड इंडिया द्वारा ब्लैक बेल्ट कैंडल लाइट सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें 15 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि विवेक बंसल ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट पहना कर साउथ कोरिया कुकीवॉन से जारी प्रमाण पत्र प्रदान दिए। कार्यक्रम में प्रथम डान, द्वितीय डान व तृतीय डान की उपाधि प्रदान की गई। अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय रैफरी व कोच राजीव चौहान ने की। प्रशिक्षकों में सुनील कुमार सनी, पियूष गौड़, परवेज दिलानी, मोनिका, कमल कौशिक आदि थे। यह भी पढ़ें- बेल्ट प्रमाण पत्र पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे यह भी पढ़ें- सीआईएससीई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.