बदायूं, मई 13 -- गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा संयोजक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुई इस परीक्षा में जिले के 6300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। समारोह में प्रत्येक विद्यालय से श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले दो छात्र-छात्राओं, एक अध्यापक और प्रधानाचार्य को सम्मानित किया जाएगा। शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त प्रमाण पत्र विद्यालयों में भेज दिए गए हैं। सभी चयनित प्रतिभागी अपने प्रमाण पत्र के साथ 15 मई को प्रातः 10 बजे बहेड़ी मोड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ केंद्र पर उपस्थित हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.