गाजीपुर, मार्च 10 -- सैदपुर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से नगर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्व कांशीराम की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बसपा के पूर्व कोऑर्डिनेटर जितेंद्र मानव ने कहा कि आगामी 15 मार्च को कांशीराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वही भाईचारा विधानसभा संयोजक रमेश प्रजापति ने कहा कि 15 मार्च को लखनऊ के इको गार्डन में जयंती का कार्यक्रम मनाया जायगा। इस दौरान बैठक में पूर्व कोऑर्डिनेटर जितेंद्र मानव, नगर अध्यक्ष तैयब सिद्दीकी, महेंद्र यादव, बृजभान, राजू चौहान, गोविंद अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.