गुमला, मार्च 13 -- गुमला, संवाददाता। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला के तत्वावधान में 15 मार्च को तेली महाजतरा का आयोजन किया जाएगा। जतरा में गरीब और जरूरतमंद परिवारों की 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। आयोजन में विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। जतरा में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्णिमा साहू,रणविजय साहू, बिहार के विधायक व तेली समाज समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि जतरा के माध्यम से समाज की प्रमुख मांगों को भी उठाया जाएगा। इसमें द.छोटानागपुर क्षेत्र में निवास करने वाले तेली जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने ,शिक्षा, रोजगार, सरकारी नौकरी, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों में समाज के साथ हो रही उपेक्षा का विरोध प्रमुख रूप से शामिल है।कार्यक्रम के दौरान महा...