मुजफ्फर नगर, मई 22 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा गुरुवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता के बीच संपन्न हो गई। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि ग्रैन चैम्बर इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों नकल होने को लेकर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- 23 केन्द्रों पर 1935 परीक्षार्थी ने छोड़ी लेखपाल मुख्य परीक्षापरीक्षा की उपस्थिति एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इस मुख्य परीक्षा के लिए कुल 7,008 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,649 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी, जबकि 1,359 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस प्रकार लगभग 19.39 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने पर...