मेरठ, मई 2 -- देशभर में स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए आज मेरठ में 15 केंद्रों पर 86 सौ से अधिक छात्र-छात्रा पेपर देंगे। दो से पांच बजे तक होने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को 11 बजे तक केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। कक्ष में प्रवेश करने से पहले छात्र-छात्राओं को निर्धारित जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें बॉयोमेट्रिक भी शामिल है। एनटीए द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार केंद्रों पर परीक्षार्थी पारदर्शी पानी की बोतल कक्ष में ले जा सकते हैं। एनटीए ने विद्यार्थियों को धार्मिक वस्तुएं एवं प्रतीक चिन्ह पहनने की अनुमति दे दी है, लेकिन ऐसे विद्यार्थियों को जांच के लिए समय से पहले केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- जिले के आठ केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा...