15 की मिनट की दूरी 6 मिनट में होगी पूरी; नोएडा में दो मेट्रो स्टेशनों के बीच स्काईवॉक शुरू होने से राह आसान
नोएडा, अगस्त 29 -- नोएडा में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला एयरकंडीशन स्काईवॉक शुरू हो गया। यह शहर का पहला स्काईवॉक है। इसके शुरू होने से दोनों स्टेशनों के बीच लोगों का सफर आधे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा। पहले दोनों स्टेशनों की दूरी तय करने में 12 से 15 मिनट लगते थे। अब यह दूरी महज 6-7 मिनट में पूरी हो जाएगी। यह भी पढ़ें- नए NCMC कार्ड से किसी भी मेट्रो-बस में कर सकेंगे सफर; जानिए 5 जरूरी बातें नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली मेट्रो का सेक्टर-51 स्टेशन है, जबकि नोएडा-दिल्ली के बीच चलने वाली मेट्रो का स्टेशन सेक्टर-52 है। अभी तक दोनों स्टेशनों के बीच आने-जाने के लिए लोगों को आधा किलोमीटर दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। बारिश, गर्मी और सर्दी के बीच लोग सड़क किनारे परेशानी झेलते हुए स्टेशनों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.