बिहारशरीफ, मार्च 31 -- 15 की जगह 50 मिनट तक प्राचीन नालंदा खंडहर में रुकीं राष्ट्रपति नालंदा के गौरवशाली इतिहास को जानने में दिखाई गहरी दिलचस्पी एएसआई के अधिकारियों से सवाल पूछकर ली एक-एक चीज की जानकारी बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राष्ट्रपति ने मंगलवार को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, प्राचीन नालंदा महाविहार (खंडहर) का दौरा किया। भारत की समृद्ध बौद्धिक और सभ्यतागत धरोहर के इस प्रतीक को देखने में उन्होंने इतनी गहरी रुचि दिखाई कि वह अपने निर्धारित 15 मिनट के कार्यक्रम की जगह करीब 50 मिनट तक यहां रुकीं। खंडहर भ्रमण के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत और पटना-झारखंड प्रमुख हरिओम शरण उन्हें प्राचीन विश्वविद्यालय के इतिहास से अवगत करा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रपति ने उत्सुकता में उन्हें बीच-बीच में टोककर एक-एक ऐत...