15 किसानों को 43 लाख रुपये के केसीसी ऋण का वितरण
सोनभद्र, मई 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। गयारतवल और केकराही बी-पैक्स में बुधवार को किसान क्रेडिड कार्ड मेगा कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान 15 किसानों को 43 लाख रूपये केसीसी ऋण का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक योगेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक और सहकारी समितियां किसानों के सुख-दुख की सच्ची साथी हैं और किसानों का जीवन सरल, सुंदर एवं समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता किसान और कृषि की प्राणवायु है। सहकारी बैंकों और समितियों की छोटे से छोटे किसान तक पहुंचने की क्षमता, सेवा भावना और जीवटता सराहनीय है। उन्होंने किसानों को सहकारिता से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर अवधेश सिंह पटेल ने बीपैक्स की सदस्यता बढ़ाने, उर्वरक वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.