15 किसानों को मिली 75 लाख की सहायता राशि
कुशीनगर, फरवरी 22 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर विकास भवन सभागार में फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के तहत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुशीनगर के 15 किसानों को 75 लाख रुपये का सहायता राशि प्रदान किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय कुमार दुबे एवं रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसमें फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा दावों के चेक वितरित किए गए। साथ ही राजस्व एवं आपदा विभाग द्वारा संचालित दुर्घटना बीमा योजना के 15 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 5,00,000 (पांच लाख रुपये) की दर से 75 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.