जौनपुर, अप्रैल 15 -- मछलीशहर। विकासखंड क्षेत्र के दाउदपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर कृषि विभाग ने विशेष कैंप का आयोजन किया। जिसमें गांव के पंद्रह किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री के पंजियन का कार्य कराया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने किसानों को इसके लाभ और योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विभाग के क्षितिज कांत पांडे, राजस्व कर्मी जयशंकर यादव, प्रधान पति सुनील कुमार, पंचायत सहायक कमलेश कुमार और पंचायत सचिव अमित कुमार मौजूद रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के कई किसान भी कैंप में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाए। कृषि विभाग ने आयोजित इस कैंप से किसानों को काफी सुविधा मिली और उन्होंने इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री कैंप में नहीं आए किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.