मधुबनी, जुलाई 28 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। मौसम विभाग द्वारा जारी 29 जुलाई से 02 अगस्त तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। 30 एवं 31 जुलाई के आस-पास कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस अवधि में सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता लगभग 80-85 फीसदी तथा दोपहर में सापेक्षिक आर्द्रता 40-45 फीसदी रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान हवा मुख्यत: पूर्वी दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना में बूंदाबांदी, नालंदा-गया और शेखपुरा में ह...