15 करोड़ से बन रही सड़क में पीली ईंटे देख भड़के पूर्वमंत्री
पीलीभीत, मई 13 -- बिलसंडा। 15 करोड़ की लागत से बना रहे रास्ते के निर्माण में पीला ईंट लगाने की शिकायत पर पूर्वमंत्री रामसरन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारों को जमकर फटकारा। कार्य रुकवाते हुए अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूर्वमंत्री की फटकार के बाद मौके से ईंटों को हटाया गया है।बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गौहनिया से पसगवां तक 9 किमी. सड़क की चौड़ीकरण व सौदर्यीकरण कार्य को विधायक विवेक वर्मा ने शासन से स्वीकृति दिलाई थी। 15 करोड़ 21 लाख रुपये इसके लिये स्वीकृत हुए। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले से उसमें गड़बड़ी शुरू हो गई। बेहटा गांव में पुलिया निर्माण के लिये खोदाई के बाद फाउंडेशन बनाने के लिये जिम्मेदारों ने आंख मूंदकर पीली ईंटों की ट्राली भेज दी। ग्रामीणों ने जब देखा और मौके पर काम कराने वाले लोगों से जब कहा तो सभी ने अनसुना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.