15 करोड़ के पौध खरीद घोटाले में नहीं मिला समय
अलीगढ़, अगस्त 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता जनपद में मनरेगा के तहत 10 ब्लाकों में पौधों की खरीद घोटाले में रिकवरी की तलवार लटक रही है। मामले में डीडीओ ने लेखा परीक्षा विभाग से साक्ष्य दाखिल करने का समय मांगा था, लेकिन समय नहीं मिला। अफसर अब मामले में रिकवरी को लेकर विधिक राय ले रहे हैं। लोकपाल की जांच को लेखापरीक्षा विभाग ने सही करार दिया है, जिसमें 15 करोड़ से अधिक की रिकवरी है।लोकपाल विकास वाष्णेर्य ने जनपद की 10 ब्लाकों में मनरेगा के तहत खरीदे गए पौधों की शिकायत के आधार पर जांच की थी। जांच में सामने आया था कि शासनादेश के खिलाफ पौधों की खरीद की गई थी। जबकि नियमानुसार पौधे वन विभाग से लिए जाने थे। दस ब्लाकों में फर्रूखाबाद की एक निजी नर्सरी से 15 करोड़ से अधिक पौधे खरीदे गए और वह धरातल पर नहीं मिले। ऐसा लोकपाल की जांच में सामने आया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.