बदायूं, मार्च 8 -- बदायूं, संवाददाता। पुलिस लाइन में 12 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराया जायेगा। इस संबंध मे सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति आदेश गृह विभाग के विशेष सचिव अत्रावि दिनेश कुमार ने जारी कर दिया है। विशेष सचिव ने निर्माण संबंधी प्रक्रिया जल्द पूर्ण कराकर धरातल पर काम शुरू करने के लिए कहा है। बदायूं पुलिस लाइन में एक पहले से ही बहु मंजिला इमारत बनी हुई है, लेकिन अब पुलिस लाइन में एक और 12 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराया जायेगा, जिसके लिए सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। 12 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल 15 करोड़ 39 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। सरकार की ओर से इस प्रोजक्ट के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त के रूप में सात करोड...