गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। 15 करोड़ 24 लाख रुपये की ठगी के मामले में सुनवाई करते हुए जिला अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने आरोपी सुमित निवासी झज्जर को जमानत दे दी। अदालत ने सह-आरोपियों के साथ समानता के आधार पर सुमित की जमानत अर्जी स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार अमित कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर क्राइम ईस्ट थाना, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार दिसंबर 2024 में उसे कवि चौपड़ा नामक व्यक्ति ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल किया था। मुख्य आरोपी ने खुद को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का स्नातक बताकर भारी मुनाफे का लालच दिया।पीड़ितों को स्कोलर्स ग्रुप के नाम पर एक क्लोन ऐप डाउनलोड करवाया गया, जहां फर्जी डैशबोर्ड पर करोड़ों का मुनाफा दिखाया जाता था।शिकायतकर्ता ने विभिन्न 2...