चंदौली, जनवरी 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ डॉ. सर्वेश कुमार गौतम के नेतृत्व में नेशनल हाइवे पर ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया। जिससे वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग के अनुसार बीते दो दिनों से लगातार चल रहे इस विशेष अभियान के तहत नेशनल हाइवे, रिंग रोड, टेंगरा मोड़ और वाराणसी जिले की सीमा पर सघन चेकिंग की गई। इसमें ओवरलोड पाए जाने पर 15 ट्रकों को सीज किया गया। जांच में कुछ ट्रकों में क्षमता से 25 टन तक अधिक माल लदा हुआ पाया गया। जिस पर करीब 15 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.