चतरा, जनवरी 12 -- लावालौंग प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत स्थित इचाआहार गांव में पुलिस और वन विभाग ने अवैध पोस्ते की खेती के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 15 एकड़ वन भूमि पर लगी पोस्ते की फसल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस लगातार अभियान चला रही है और अब तक 350 एकड़ से अधिक वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही पोस्ते की खेती को नष्ट किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस बार किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी क...