नई दिल्ली, अगस्त 6 -- अगर आप ऐसा लैपटॉप खरीदना चाहते हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ मजबूत भी हो तो ASUS Chromebook CX15 (CX1505CTA) लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह लैपटॉप US MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है, यानी इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर मजबूती देने के लिए डिजाइन किया गया है। ASUS Chromebook CX15 सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि AI फीचर्स के मामले में भी काफी खास है। कंपनी इसके साथ 3 महीने की Google AI Pro मेंबरशिप दे रही है। इसके अलावा लैपटॉप में 42Wh बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी 12.5 घंटे तक के बैटरी बैकअप का दावा करती है। जानिए फोन की कीमत और फीचर्स:ASUS Chromebook CX15 की कीमत और उपलब्धता ASUS Chromebook CX15 की भारत में कीमत 47,990 रुपए रखी गई है। यह Pure Grey कलर में उपलब्ध है। ग्राहक इ...