आरा, मार्च 2 -- आरा, एसं। इज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार आयोजित कर डीएम तनय सुल्तानिया ने सोमवार को 15 आवेदकों की समस्याएं सुनी। इज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 15 लोगों की समस्याओं को डीएम ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी और अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का समय से समाधान हो सके। शिकायतें लेकर सरकारी दफ्तरों में पहुंचे लोग आरा। डीएम के निर्देशानुसार सोमवार को इज ऑफ लिविंग जन संवाद कार्यक्रम के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जन सुनवाई आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों की ओर से आमजनों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। इस दौरान जन समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना गया औ...