कुशीनगर, मार्च 15 -- पडरौना, निज संवाददाता।पिछले कुछ महीनों के भीतर जिले के निजी अस्पतालों में मरीजों की मौत की लगातार घटनाएं सामने आने के बाद शनिवार को सीएमओ की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई। टीमें लगाकर अपंजीकृत एवं पंजीकृत निजी अस्पतालों की जांच कराई। जांच में मानकों की कमी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और अन्य कमियां पाए जाने पर बिना पंजीकृत संचालित हो रहे 15 अस्पतालों को सील कर दिया गया और 32 को नोटिस जारी की गई। निजी अस्पतालों के पंजीकरण के लिए नामित नोडल अधिकारी को हटा दिया गया है और उनकी जगह दूसरे डिप्टी सीएमओ को नोडल बनाया गया है।जनपद में पिछले कुछ महीनों के भीतर कई निजी अस्पतालों में चिकित्सकीय लापरवाही व अन्य कारणों से मरीजों की जान चली गई। यहां तक कि प्रसव के बाद कहीं जच्चा तो कहीं बच्चा और कहीं-कहीं जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.