फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट) सरकारी अस्पताल जाने वाले सभी मरीजों को इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में 15 सरकारी अस्पताल एबीडीएम में संचालित हो रहे हैं। बाकी बचे सरकारी अस्पतालों को एक अप्रैल से एबीडीएम के तहत संचालित करने की योजना स्वास्थ्य विभाग बना रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के नोडल अधिकारी डा केके सिंह ने बताया कि इस एप के माध्यम से मरीज, डाक्टर, लैब, अस्पताल, फार्मेसी को आपस में जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक जनपद के 15 सीएचसी और यूपीएचसी एबीडीएम में संचालित हो रहे हैं। इससे वहां के मरीज की बीमारी से संबंधित सभी रिपोर्ट कभी भी कहीं भी मोबाइल एप पर मिल सकती है। इससे मरीजों को इलाज के लिए लाइन में भी नहीं लगना पड़ता है। खास बात यह है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.