बांदा, मार्च 30 -- बांदा संवाददाता। जनपद में पंजीकृत स्कूली वाहनों के फिटनेश का भौतिक सत्यापन एक से 15 अप्रैल तक किया जाना है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल ने बताया कि सभी विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर विद्यालय में संचालित वाहन, चालकों का संपूर्ण सत्यापित विवरण शपथ सहित अपलोड कियाजाना है। यदि फिटनेस समाप्त स्कूली वाहन मार्ग पर पाया जाता है तो विद्यालय प्रभारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...