हरदोई, अप्रैल 4 -- हरदोई। एआरटीओ प्रशासन अरविंद सिंह ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि छात्र सुरक्षा के लिए अपने वाहनों का विवरण 15 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें। विद्यालयों को यू-डायस कोड के माध्यम से लॉगिन कर वाहन व संस्थान की जानकारी अपलोड करनी होगी। समयसीमा में कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...