लखनऊ, मार्च 19 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर आवास विहीन व्यक्ति को पक्का घर देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में आवास विहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अब तक 4.72 लाख परिवारों को आवास आवंटित किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों के चयन, मांग पत्र भेजने के निर्देश ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह 15 अप्रैल तक उपलब्ध करा दिया जाए तथा इन लाभार्थियों का पंजीकरण भी आवास साफ्ट पर कर लिया जाय।मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1400 करोड़ का बजट प्राविधान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। लाभार्थियों के चयन की कार्यवाही करने के निर्देश आयुक्त, ग्राम्य विकास द्वारा प्रदेश के समस्त मुख्य विकास ...