कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों के हित में और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत अब प्रदेश के सभी किसानों के लिए फार्मर आईडी पत्र होना अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद में जिन किसानों के पास अभी तक अपनी किसान पहचान पत्र फार्मर आईडी नहीं है, उनके लिए 15 अप्रैल तक जनपद भर में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। किसान इन कैंपों में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते है। उनके द्वारा स्पष्ट किया गया कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्तें केवल उन्हीं किसानों को हस्तांतरित की जाएंगी, जिनके पास किसान पहचान पत्र होगा। उक्त के साथ-साथ कृषि विभाग और अन्य सहयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.