चम्पावत, अप्रैल 13 -- सतीश, चम्पावत। जिला अस्पताल में प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित होने वाला दिव्यांग शिविर अब 15 अप्रैल बुधवार को होगा। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को जिला अस्पताल में आयोजित होने वाला दिव्यांग शिविर, इस माह द्वितीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण निर्धारित तिथि पर लगेगा। बताया कि दिव्यांग शिविर अब 15 अप्रैल(बुधवार) को जिला अस्पताल में लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...