नई दिल्ली, अगस्त 14 -- 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस यानी इंडिपेंडेंस डे के रूप में मनाया जाता है। साल 1947 में इसी दिन भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। तब से हर साल यह दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त को सिर्फ भारत में ही स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता, बल्कि दुनिया में कई और भी देश हैं जहां 15 अगस्त का दिन आजादी या राष्ट्रीय दिवस से जुड़ा हुआ है। इन देशों के लिए भी यह तारीख अपने इतिहास और पहचान की एक खास याद लेकर आती है। चलिए जानते हैं भारत के अलावा कौन से और देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं।दक्षिण कोरिया दक्षिण कोरिया में 15 अगस्त को ग्वांगबोकजेओल के नाम से मनाया जाता है। इसका आसान मतलब ये है कि यह दिन कोरिया में आजादी की वापसी की याद दिलाता है। 15 अगस्त 1945...