पटना, अगस्त 14 -- Independence Day 2026: बिहार पुलिस मुख्यालय ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया है। केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने जोन व क्षेत्र में तैनात आईजी, डीआईजी समेत सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और रेल पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, धार्मिक स्थल सहित भीड़ भाड़ वाले बाजार और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। इसके लिए केंद्रीय बल सहित बी-सैप, रिजर्व जिला पुलिस और होमगार्ड की अतिरिक्त टुकड़ियां पटना सहित संवेदनशील जिलों में भेजी गयी हैं। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस है। सभी जिलों में प्रभारी मंत्री झंडोत्तोलन करेंगे। मुख्यालय ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सार्वजनिक गश्ती बढ़ाने और उसकी निगरानी के नि...