नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Independence Day 2026: 15 अगस्त के दिन हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं और हर साल इस खास दिन पर स्कूल-कॉलेज में लड़के-लड़कियां देशभक्ति गीतों पर अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस देते हैं। बच्चे 15 अगस्त आने से पहले ही प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं, जिससे उनकी परफॉर्मेंस सबसे बेहतर हो। अगर आप भी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर परफॉर्म करने का सोच रहे हैं लेकिन गाना कौन सा चुनें समझ नहीं आ रहा है। तो हम इस मुश्किल का हल लेकर आ गए हैं। हम आपके साथ 7 देशभक्ति गानों की लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं, जिन पर आप धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस तैयार कर सकते हैं।1. ये देश है वीर जवानों का फिल्म नया दौर का गाना ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का... आप डांस के लिए चुन सकते हैं। इस गाने पर बेहतरीन डांस तैयार हो सकता है। एनर्जेटिक डांस करना चाहत...