15 अगस्त पर छात्राओं ने पेश की शानदार बैतबाजी
रामपुर, अगस्त 17 -- स्वार। 15 अगस्त के अवसर पर जामिया इस्लाहुल बनात में छात्राओं के बीच बैतबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहली टीम की अगुवाई आलिमा इनायत, दूसरी की शहरीन शकील, तीसरी की इरम लईक और चौथी टीम की इकरा हिदायतुल्लाह ने की। शानदार मुकाबले के बाद शहरीन शकील की टीम ने फतह हासिल की। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत, हम्द, नात और वतनी व कौमी तराने से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुफ़्ती सालीम ने अपने खुसूसी खिताब में 15 अगस्त की मुनासबत से महिलाओं की शिक्षा और शैक्षिक जागरूकता पर जोर दिया। मदरसे के प्रिंसिपल हाफिज इम्तियाज, मुफ़्ती अब्दुल गनी, मौलाना इलियास नदवी, मौलाना आसिफ, मुअल्लिमा फरहाना, मंतशा, मुबश्शिरा, अकसा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : मदरसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.