झांसी, अगस्त 9 -- झांसी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग एवं हैंडलिंग पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर लागू रहेगा। उक्त अवधि में इन 5 स्टेशनों पर लीज पर संचालित द्वितीय श्रेणी लगेज रैक डिब्बा, पार्सल वैन एवं डिमांड पार्सल वैन सहित सभी प्रकार के आवक-जावक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, पार्सल गोदाम एवं प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज तथा पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा। इस अवधि में यात्रियों को केवल यात्री डिब्बे में निजी सामान ले जाने की अनुमति होगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बरौनी जंक्शन पर हुई चा...