15 अगस्त तक हो सकेंगे आईटीआई के एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन
बिजनौर, अगस्त 13 -- बिजनौर। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि जनपद बिजनौर में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी आईटीआई में वर्ष 2026 से प्रारंभ हो रहे प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश के लिए प्रवेश आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। बढ़ी हुई तिथि के अनुसार अब आईटीआई के एडमिशन फॉर्म 15 अगस्त 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि इस वर्ष पहली बार हल्दौर स्थित शेरपुर कल्याण में नव स्थापित राजकीय आईटीआई नहटौर में भी प्रवेश किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.