अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- अम्बेडकरनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग के लिए कक्षा छह से 12 तक के 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण 15 अगस्त तक किया जाएगा। इसकी जानकारी विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक निरंजन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण एनसीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक प्रोजेक्ट टीम में दो विद्यार्थी होंगे तथा उनके मार्गदर्शन के लिए विद्यालय या किसी अन्य संस्था से एक योग्य मार्गदर्शक शिक्षक का नामित होना अनिवार्य है।इस वर्ष का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रखा गया है। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त तक होगा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण इसके तहत विद्यार्थियों को अपने गांव, शहर...