15 अगस्त तक पूरा करना होगा मास्टर डाटा
प्रयागराज, अगस्त 10 -- दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के तहत छात्र-छात्राओं को लाभ दिलाने के लिए शिक्षण संस्थानों को 15 अगस्त 2026 तक मास्टर डाटा पूरा कर प्रोफाइल लॉक करना होगा। शासन की समय-सारिणी के अनुसार पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्रसारित करना अनिवार्य है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.