15 अगस्त तक जमा करें बकाया ऋण की किस्तें
प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड ने जिले के सभी ऋणग्राहियों से 15 अगस्त 2026 तक मार्जिन मनी, टर्म लोन, शैक्षिक, ब्याज रहित और स्वयं सहायता समूह योजनाओं के तहत लिए गए ऋणों की बकाया किस्तें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या-50 में जमा करने की अपील की है। जिला प्रबंधक कृष्ण मुरारी ने बताया कि निर्धारित तिथि तक किस्त जमा नहीं करने पर बकाया धनराशि की वसूली भू-राजस्व के बकाए की तरह ब्याज सहित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.