बलरामपुर, अगस्त 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए पंचायत राज विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजनाएं 15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराई जानी हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भारत सरकार ने नई स्वमूल्यांकन प्रणाली लागू की है, जिसके तहत ग्राम पंचायतें अपनी कार्ययोजना का स्वयं मूल्यांकन करें। ग्राम सभा का कोरम, जनभागीदारी, पंचायत संकल्प, स्वयं के संसाधनों का उपयोग तथा अन्य मानकों के आधार पर 100 अंकों की व्यवस्था लागू की गई है। उन्हों ने निर्देश दिए कि कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कार्ययोजनाएं ही पोर्टल पर अपलोड की जाएं। इसके लिए संबंधित अ...