नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का व्रत इस बार 15 अगस्त, शनिवार को रखा जाएगा। सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम 6 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी और 15 अगस्त की शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त को ही रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। हरियाली तीज पर महिलाएं निर्जला या फलाहार व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार करती हैं, हाथों में मेहंदी लगाती हैं और हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। कई जगहों पर महिलाएं झूला झूलकर तीज के गीत भी गाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।हरियाली तीज पर क्या नहीं करना चाहिए?पूजा में जल्दबाजी न करे...