गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आजादी का जश्न उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर तैयारी करने को कहा है। इस दौरान तिरंगा फहराने के बाद सांस्कृतिक गतिविधियां और एक पेड़ देश के नाम के तहत पौधारोपण होगा। शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Independence Day 2026: देशभक्ति से जुड़ी हुई 5 कविताएं, स्कूल में बोलने के लिए हैं बेस्ट!स्कूलों के खुलने की जानकारी जिलाधिकारी के निर्देशों के मुताबिक 15 अगस्त को जिले के कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई और मदरसा बोर्ड के स्कूल खुले रहेंग...