15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में होगी ग्राम सभा
चाईबासा, अगस्त 7 -- चाईबासा, संवाददाता। अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), मझगांव विधानसभा क्षेत्र क्रिस्टो कुमार ने बताया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त को किया गया है। इसके उपरांत 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2026 को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित पंचायत के मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला के सदस्य सहभागिता करेंगे तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं निष्पादन करते हुए 07 अक्तूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दावा-आपत्ति के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.