नई दिल्ली, अगस्त 14 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रीय समारोहों को देखते हुए 15 अगस्त को लाल किले के आसपास कई तरह की पाबंदियां और ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे। एडवाइजरी के मुताबिक, 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास की कुछ सड़कें आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेंगी। इन रास्तों पर सिर्फ वैध लेबल वाली गाड़ियों को ही आने-जाने की इजाजत होगी। जिन सड़कों पर पाबंदी लगाई गई है, उनमें दिल्ली गेट और छत्ता रेल चौक के बीच नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ दिल्ली और छत्ता रेल चौक के बीच लोथियन रोड, एचसी सेन मार्ग और यमुना बाजार चौक के बीच एसपी मुखर्जी मार्ग, फाउंटेन चौक और लाल किले के बीच चांदनी चौक रोड, रिंग रोड और नेताजी सुभाष मार्ग के बीच निषाद राज मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग की ओर जाने वाली ए...